
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्मके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यहकार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल केनिर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कीगई है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मोहम्मदफरमान पुत्र मोहम्मद महबूब निवासी ग्राम ताहरपुर,थाना मैनाठेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी काझांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने परगाली-गलौज और धमकी देने की बात भी कही गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोक्सो एक्टसमेत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।जांच के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी फरमान कोगिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी जसपालसिंह ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में सख्तकार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहींजाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।



