गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पहुंचे सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान, जनता के सुख-दुःख में शामिल
गढ़मुक्तेश्वर: 6 मार्च 2026 को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान से मिलकर अपने सुख-दुःख साझा करने का मौका पाए। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को सुना।
एडवोकेट सुधीर चौहान ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुःख में साथ देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने सुधीर चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।



