बहादुरगढ़। अगर आप सलारपुर से पलवाड़ा होते हुए बृजघाट जा रहे हैं तो जरा संभलकर चले क्योंकि जिंदगी बहुत कीमती है गढ़ विधान सभा के जन प्रतिनिधि व असरदार नेता विकास की कितनी भी कहानियां गढ़ लें परंतु वास्तविकता को छुपाया नहीं जा सकता ऐसा ही एक मामला जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव सलारपुर रोड से पलवाड़ा होते हुए बृजघाट की तरफ दिन में हजारों वाहनों का आवागमन होता है इसी सड़क से तीर्थ नगरी बृजघाट में भी दूर दूर से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं लेकिन जगह जगह टूटी सड़कें और गहरे गड्ढे हादसों को दावत देते नजर आ रहे हैं इन्हीं गड्ढों में गिरकर कई बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं लेकिन थ्री व्हीलर व ई रिक्शा आदि वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं जिनके पलटने का भी डर रहता है इसी मार्ग से प्रति दिन हजारों स्कूली बच्चों का भी निकलना होता है लेकिन इस तरफ संबंधित विभाग के अधिकारियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है कभी कभी सड़क के गड्ढों को भर भी दिया जाता है तो कुछ दिन बाद वो उखड़ कर फिर से गड्ढों में बदल जाती हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है लोगों ने इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाने की अपील की।
सलारपुर पलवाड़ा बृजघाट रोड का हाल देखिए हो चुकी गड्ढों में तब्दील सड़क में गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को दावत



