हापुड़। आपको बता दे पूरा मामला हापुड़ जनपद के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा का है जिसमें दबंगों के हौसले बुलंद हैं फुरकान अली एक विकलांग व्यक्ति है उसको भी नहीं बक्स रहे हैं दबंग आरिफ पुत्र बुंदू ,जमीला पत्नी आरिफ लाठी डंडों से उस पर जमकर वार कर रहे हैं और गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं।
फुरकान अली पर 9 तारीख को दबंगों ने लाठी डंडों से जमकर मार पिटाई की तो फुरकान अली ने इसकी शिकायत थाना देहात में दी जिसका मुकदमा पंजीकृत हुआ मुकदमा वापस का बना रहे हैं दबंग फुरकान अली पर दबाव और बोल रहे हैं कि अगर तूने मुकदमा वापस नहीं लिया तो हम तेरे भाई भतीजो को झूठे केस में फसवा देंगे आखिर योगी सरकार में एक विकलांग को भी नहीं बक्शा जा रहा दबंगों द्वारा अब देखना यह होगा कि इन दबंगों पर हापुड़ पुलिस क्या कार्रवाई करती है।



