Saturday, June 21, 2025
35.8 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की कलई खुल चुकी है। ट्वीट कर कहा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की कलई खुल चुकी है। भ्रष्टाचार को लेकर नैतिकता का बुलबुला फूट चुका है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को तो अपनाया ही साथ में उनके भ्रष्ट तरीके से कमाए हुए धन को भी अपना बना लिया है। श्री अखिलेश यादव आज मुरादाबाद और नगीना में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों श्रीमती रुचि वीरा तथा श्री मनोज कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। इसने किसानों, नौजवानों, गरीबों सभी से झूठ बोलकर और झूठे वादे कर उन्हें बरगलाया है। 10 साल की सरकार में भाजपा का झूठ और लूट जनता के सामने आ गया है। भाजपा ने किसानों नौजवानों और देश की जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा के भ्रष्टाचार से देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इलेक्टोरल बांड ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। श्री यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बांड के नाम पर भाजपा ने पूरे देश में लूट मचाई। भाजपा की वसूली से देश में महंगाई बढ़ी। भाजपा ने अपना खजाना भरा लेकिन देश की जनता नौजवानों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने चंदे की वसूली में ही नहीं तहसील, थाने और आम आदमी के जीवन में भी भ्रष्टाचार बढ़ा दिया। भाजपा ने वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी वसूली कर ली। आज नौजवान, किसान दुखी और परेशान हैं। इंडिया गठबंधन इस देश की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी से लोकसभा चुनाव के लिए जो हवा दिखाई दे रही है वह पूरे यूपी और देश में बदलाव लाएगी। यूपी में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की हर बात झूठी निकली न किसान की आय दोगुनी हुई, न युवाओं को रोजगार मिला, भाजपा के वादे झूठे थे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन किसानों को उनका हक दिलाएगी, उनकी फसलों को एमएसपी की गारंटी देगी। नौजवानों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। देश में जातीय जनगणना कराकर सभी को हक और सम्मान दिया जाएगा। सामाजिक न्याय और सरकारी योजनाओं के रास्ते देश में गरीबी दूर की जाएगी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा के नेता, सांसद कह रहे हैं कि चार सौ सीट जीतकर संविधान बदल देंगे। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बदलना चाहती है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का हक अधिकार छीनना चाहती है। भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए भाजपा को हर हालत में हराकर सत्ता से बाहर करना होगा। भाजपा फिर सत्ता में आ गयी तो वोट का अधिकार भी छीन लेगी। सभी को एकजुट होकर सावधान रहकर इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट करना है। यह चुनाव पहले के चुनावों से अलग और विशेष चुनाव है। यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में थी तो किसानों, नौजवानों, महिलाओं के लिए काम किया। सिंचाई मुफ्त किया था। बिजली के लिए अलग फीडर लगाये। छात्रों को लैपटॉप दिया था। आज सड़कों पर जो एम्बुलेंस दिखती है वह समाजवादी सरकार की देन है। समाजवादी सरकार ने डायल 100 पुलिस सेवा और महिला सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरू की थी लेकिन भाजपा ने सब बर्बाद कर दिया। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिली। प्रतियोगी छात्रों ने दिन रात मेहनत कर पढ़ाई की लेकिन परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार में एक दो नहीं दस परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। भाजपा सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराये जिससे नौकरी और आरक्षण न देना पड़े। भाजपा जाति धर्म के नाम पर भेदभाव करती है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर भर्ती कर नौजवानों का भविश्य अंधकार में डाला। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नौजवानों को सेना में पहले की तरह पक्की नौकरी देगी। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए को हराने जा रहा है। भाजपा देश में चार सौ सीटें हारेगी। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया। विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाकर फंसाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल पर झूठे मुकदमें लगाए, झारखण्ड के सीएम रहे श्री हेमंत सोरेन पर झूठे मुकदमें लगाये। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां साहब और उनके परिवार पर झूठे मुकदमें लगाए है। भाजपा चुनाव हार रही है इसीलिए झूठे मुकदमें लगाकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ता सावधान रहें। अपने बूथ की रखवाली भी करनी है। आपका वोट लोकतंत्र बचाने, संविधान बचाने का काम करेगा। श्री अखिलेश यादव ने उपस्थित जनसमुदाय के साथ-साथ मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना, रामपुर, सम्भल में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

जन सेवा भारत न्यूज़ संपादक श्री मुहीत चौधरी की क़लम से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular