Saturday, June 28, 2025
32.1 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/नवोदय युवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम...

जनपद हापुड़/नवोदय युवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन


पिलखुवा नवोदय समिति के तत्वाधान में वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत रेलवे रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पौधारोपण के बाद सभी सदस्यों ने उनकी देखभाल करने की शपथ ली।और कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर पौधारोपण करते रहेंगे रेलवे रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सभी सदस्यों में अपने नाम से पधारोपण किया और उनके देखभाल करने का प्रण लिया। वही इस अवसर पर
गगन मित्तल ने कहा कि पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। प्रत्येक इंसान को अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है हमें वृक्षों के प्रतिअपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी से करना चाहिए। विक्की सिंह ने कहा पोधारोपण हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए एक वरदान सिद्ध होगा।समिति के सदस्य महेंद्र सिंह सैनी, विक्की सिंह, बबीता सिंहवाल ,नरेंद्र टोंक ,मुकेश सिंघल , जतिन,कृतिका,महेंद्र कुमार आदि सदस्यों ने नीम ,पीपल, अर्जुन ,पिलखन, पापड़ी, आम और जामुन जैसे पौधे लगाकर उनके देखभाल करने का संकल्प लिया। और समिति ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रेलवे रोड पर जागरूकता रैली के माध्यम से नागरिकों को एक पौधा जरूर लगाने का आवाहन करते हुए जागरूक किया।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular