Saturday, June 28, 2025
35 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/एन एच-9 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर विक्षिप्त महिला...

जनपद हापुड़/एन एच-9 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर विक्षिप्त महिला गंभीर रूप से घायल


सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन एच- 9 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक विक्षिप्त महिला के गंभीर रूप से लहूलुहान स्थिति में पड़ीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है।
बता दें कि सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मौहम्मदपुर खुडलिया के सामने फ्लाई ओवर के ऊपर एन एच-9 पर एक विक्षिप्त महिला के लहूलुहान स्थिति में पड़ा मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पड़ी तड़प रही महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिसके सिर से चोट लगने के चलते लगातार खून बह रहा था। जिसको कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया।


रिपोर्टर भूपेन्द्र वर्मा जन सेवा भारत न्यूज़ पोर्टल ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular