Saturday, June 28, 2025
32.1 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा) संगठन ने एसडीएम एवं गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली थाना प्रभारी...

जनपद हापुड़/अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा) संगठन ने एसडीएम एवं गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली थाना प्रभारी को शाल भेंट कर किया सम्मानित


गढ़मुक्तेश्वर/अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा) संगठन के पदाधिकारियों ने गढ़मुक्तेश्वर एसडीम साक्षी शर्मा को शाल एवं गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी मनीष प्रताप सिंह चौहान थाना सिंभावली प्रभारी पीयूष कुमार अपराध प्रभारी विनोद पांडे को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। वही इस अवसर पर अपराध प्रभारी विनोद पांडे ने तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आरती स्थल के पास लगाई जा रही भगवान परशुराम की प्रतिमा के सौंदर्य करण करने को लेकर संगठन से सहयोग करने की अपील की गई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा पश्चिम प्रदेश सचिव अनुज शर्मा जिला अध्यक्ष हापुड़ पंडित वेद प्रकाश शर्मा जिला सचिव भगवान शर्मा जिला महासचिव महेश शर्मा जिला संरक्षक डॉक्टर हर्षवर्धन शर्मा राहुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा जन सेवा भारत न्यूज़ पोर्टल ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular