Friday, June 27, 2025
34.3 C
Delhi
Friday, June 27, 2025
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर घिनौनी टिप्पणी करने को लेकर...

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर घिनौनी टिप्पणी करने को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी। इसी क्रम में


उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा विधायक द्वारा की गयी टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
आपको बता दें कि मथुरा के मार्ग विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने टीवी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी की जिसके विरोध में मंगलवार को मेरठ तिराहे पर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ता पदाधिकारी इकट्ठा हुए और भाजपा विधायक द्वारा की गयी टिप्पणी का विरोध किया। ओर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सदस्य रद्द करने की मांग की जैसे ही प्रदर्शनकारी पुतला फुकने के लिए आगे बढ़े तो हापुड़ शहर कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से पुतला छीन लिया।और पुलिसकर्मी पुतला लेकर भाग खड़े हुए।

शोषित क्रांति दल के पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि भाजपा विधायक राजेश चौधरी द्वारा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। जिसको लेकर शोषित क्रांति दल संगठन इसकी कड़ी घोर निंदा करता है।और हमारा संगठन भाजपा विधायक की सदस्यता रद्द और मुकदमा दर्ज करने की मांग करता है। भाजपा विधायक द्वारा की गई टिप्पणी से भाजपा विधायक की मानसिकता उजागर होती है। जोकि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास नारे को पलीता लगाने की काम कर रही है।
*रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular