Saturday, June 28, 2025
31.3 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogहापुड़ जिला वालीबॉल संघ अध्यक्ष पद पर डॉ राजेंद्र सिंह औलख ने...

हापुड़ जिला वालीबॉल संघ अध्यक्ष पद पर डॉ राजेंद्र सिंह औलख ने लहराया परचमसबका साथ सबका विकास युवा प्रतिभाओं को वॉलीबॉल खेल में अवसर प्रदान करना पहली प्राथमिकता/डॉ राजेंद्र सिंह औलख


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)
हापुड़/हापुड़ जिला वालीबॉल संघ कमेटी के चुनाव में क्षेत्र के हर दिल अजीज वरिष्ठ समाजसेवी महाराजा फार्म हाउस के एमडी डॉक्टर राजेंद्र सिंह औलख ने जिला हापुड़ वालीबॉल संघ अध्यक्ष पद पर लहराया परचम।
बता दें कि जिला वालीबाल संघ हापुड़ कमेटी के चुनाव का महाराजा फार्म हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला वालीबॉल संघ हापुड़ कमेटी के अन्य पद अधिकारियों के नाम की भी घोषणा की गई। जिसमें चुनाव अधिकारी चैयरमेन टेक्निकल कमेटी सीपी सिंह रहे। जिसके चलते सर्व सम्मति से डॉक्टर राजेंद्र सिंह औलख को हापुड़ का वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। और साथ ही कमेटी का गठन करते हुए हरेंद्र सिंह पवार सचिव अवैतनिक, नागेंद्र सिंह उपाध्यक्ष सुमित शर्मा कोषाध्यक्ष राजीव कुमार उपाध्यक्ष विकास कुमार गहलौत संयुक्त सचिव, रंजन कुमार सह संयुक्त सचिव,चमन सिंह मुख्य संरक्षक, महाराज सिंह अध्यक्ष चुने गए।


वही चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न होने पर डॉ राजेंद्र सिंह औलख ने कहा कि उनका प्रयास सबका साथ सबका विकास करना है।युवा प्रतिभाओं को वॉलीबॉल खेल में प्रथम अवसर प्रदान करना पहली प्राथमिकता होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular