Saturday, June 28, 2025
31.3 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogकपूरपुर थाने में तैनात दरोगा के द्वारा महिला को शादी का झांसा...

कपूरपुर थाने में तैनात दरोगा के द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार दरोगा के घर कुर्की का नोटिस चस्पा


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)
हापुड़/धौलाना तहसील के अंतर्गत आने वाले कपूरपुर थाने में तैनात दरोगा के द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाने में दर्ज मुकदमे में पिछले दो माह से फरार चल रहे। दरोगा की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते दरोगा के घर पर कुर्की करने की कार्यवाही करते हुए नोटिस चस्पा किया गया है।
बता दें कि थाना कपूरपुर में तैनात दरोगा के द्वारा एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला के द्वारा महिला थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें आरोपी दारोगा के फरार चलने को लेकर गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह के द्वारा कुर्की की कार्यवाही करते हुए आरोपी दारोगा के घर नोटिस चस्पा कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपूरपुर थाने में तैनात जालौन के गांव ताहरपुर निवासी आरोपी दारोगा ने पीड़ित महिला से 17 सितंबर 2023 से बातचीत करनी शुरू की थी। जिसके चलते 21 मार्च को दरोगा महिला को जालौन के एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी क्रम में 26 अप्रैल 2024 को कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव ढहाना में अपने कमरे पर ले गया। और 27 अप्रैल को सपनावत मंदिर ले जाकर पूर्ण रूप से शादी करने का ढोंग कर शारीरिक संबंध बनाए 29 अप्रैल को नोएडा स्थित अपनी बहन के घर ले गया।और फिर से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी घटना क्रम के चलते पीड़िता 2 मई को अपने घर चली गई। तो 11 जून को आरोपी दारोगा उसके गांव पहुंच गया। और पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के द्वारा शादी करने का दबाव बनाने पर दरोगा ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित आने महिला थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। जिस पर सपा के द्वारा गहनता से संज्ञान लेते हुए फरार दारोगा फरार के विरुद्ध एसपी ने कार्यवाही करते हुए घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular