Saturday, April 19, 2025
38.4 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025
spot_img
HomeBlogकृषि विज्ञान केंद्र, बाबूगढ़ में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में...

कृषि विज्ञान केंद्र, बाबूगढ़ में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में किसान प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)
हापुड़/कृषि विज्ञान केंद्र बाबूगढ़ के प्रांगण में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान मेरठ के सौजन्य से एक किसान प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को डीएसटी द्वारा प्रायोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बाबूगढ़ के आसपास के गांवों के चार दर्जन से अधिक किसानों को भूसे और पराली के अमोनिया यूरिया उपचार द्वारा उसकी गुणवत्ता में वृद्धि करने का प्रदर्शन कर जागरूक किया गया। भूसे या पराली के इस तरह उपचार करने से उसके पोषक मान और पाचकता में वृद्धि होती है। वहीं आयोजित कार्यक्रम के सचिव डॉक्टर अजयवीर सिंह सिरोही, प्रधान वैज्ञानिक ने देशी गोवंश के नस्ल सुधार और उनके समुचित प्रबंधन के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। केंद्रीय गोवंश अनुसंधान से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने किसानों और पशुपालकों को पशुओं की दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक खनिज तत्वों के बारे में जानकारी दी। और सभी किसानों को तीन तीन किलो मिनरल मिक्सचर वितरित किया गया। और इस परियोजना से जुड़े डॉक्टर कार्तिक ने किसानों को भूसे और पराली के अमोनिया यूरिया उपचार को करके दिखाया गया।


कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अरविंद कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भूसा या पराली के अमोनिया यूरिया उपचार से इसकी गुणवत्ता बढ़ाकर दूध की उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉक्टर विनीता सिंह ने उपस्थित महिला किसानों को दूध से विभिन्न दुग्ध उत्पाद बनाकर अधिक धन उपार्जन करने की सलाह दी। डॉक्टर अशोक सिंह ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया और किसानों को सही मात्रा में रासायनिक उर्वरक प्रयोग करने की सलाह दी।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित किसानों और पशुपालकों और स्टाफ सदस्यों ने निकटवर्ती शिव मंदिर में जाकर स्वच्छता अभियान तहत साफ सफाई का कार्य भी किया। स्वच्छता कार्यक्रम में मेरठ संस्थान के प्रियांशु, कपिल, प्रदीप आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular