(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)
हापुड़/अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के पद अधिकारियों के द्वारा एक गरीब ब्राह्मण परिवार का बेटा बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए गया था। एक्सीडेंट में खत्म होने पर परिवार की आर्थिक स्थिति टूट जाने के चलते मृतक भाई की बहन की शादी को लेकर की गई मदद। देखने योग्य बात यह है कि
संगठन समाज की रीढ़ की हड्डी होती है। जो दुःख सुख सभी प्रकार की विषम परिस्थितियों मे संगठन ही समाज के साथ होता है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पदाधिकारियों ने इसका उत्तम उदाहरण पेश किया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पदाधिकारी पंडित मुकेश कौशिक रजापुर नगर प्रभारी गाजियाबाद, एवं पंडित महेश चंद शर्मा जिलाध्यक्ष गाजियाबाद ने ब्रह्मण परिवार की सहायता करके सगठन को एक पायदान ऊपर करने मे योगदान किया है। इन पदाधिकारियों ने ब्रह्मण परिवार की सहायता के लिए 15000 रुपए की धनराशि प्रदान की है।
विदित रहे कि ग्राम गोटका ब्लाक सरूरपुर मेरठ निवासी स्व.शगुन शर्मा सुपुत्र मनोज शर्मा,अपनी बहन की शादी के कार्ड मोटर साइकिल पर बांट रहा था। जिसकी मोटर साइकिल दुर्घटना मे मृत्यु हो गई थी। जिससे परिवार को बहुत बड़ा सदमा पहुंचा। साथ ही परिवार को भारी आर्थिक हानि भी हुई।
अब इसी बहन की शादी 17 नवम्बर 2024 को होनी है।, सहयोग स्वरूप जिलाध्यक्ष गाजियाबाद पंडित महेश चंद शर्मा और गाजियाबाद नगर प्रभारी पंडित मुकेश कौशिक के द्वारा परिवार को 15000 रूपए प्रदान किए गए। इस मौके पर पंडित हरी प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश,पंडित भूरू शर्मा सरूरपुर ब्लाक उपाध्यक्ष, पंडित सुनील शर्मा गोटका मुखिया ग्राम संगठन, पंडित मनोज शर्मा पारसी सदस्य, पंडित संजय शर्मा सदस्य आदि साथ रहे।