Saturday, June 28, 2025
38.5 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर...

ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा )
हापुड़/
ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा के आवास प्रभा बिहार स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। आयोजित
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने जिला हापुड़ सत्र न्यायालय के सीनियर अधिवक्ता पंडित नरेश चंद शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कानूनी सलाहकार के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए। कहा कि प्रदेश की जनता त्राहि माम-त्राहि माम कर रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण यूपी का संभल जिला खुद बयां कर रहा है। जहां ख़राब कानून व्यवस्था के चलते निहत्थे लोगों की हत्या कर दी गई। संभल के पीड़ितों का हालात का जायजा लेने के लिए प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं कानूनी सलाहकार पंडित नरेशन शर्मा के नेतृत्व में शीघ्र ही 11 सदस्य डेलिगेशन के साथ पीड़ितों का हाल-चाल जानने के लिए संभल भेजा जाएगा।

यूपी में महंगाई बेरोजगारी हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं चरम पर हैं। जनपद हापुड़ में चोरी की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बड़ा है। और पुलिस प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सो रहा है। इस अवसर पर मेरठ मंडल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित सैफी पंडित नरेश चंद शर्मा एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकेश शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी पंडित सुनील शर्मा युवाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हापुड़ एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular