Thursday, June 26, 2025
31.4 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025
spot_img
HomeBlogमसाज की आड़ में कमाई के लालच में फंस रहीं लड़कियां, एक्सट्रा...

मसाज की आड़ में कमाई के लालच में फंस रहीं लड़कियां, एक्सट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार में शामिल

मेरठ ब्यूरो । मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले सेंटर्स में लड़कियां सेक्स परोस रही हैं। ये सभी आर्थिक तंगी या धोखे का शिकार बनकर ऐसे दल-दल में फंस जा रही है। जल्द पैसा कमाने की चाहत में वह शॉर्टकट रास्ते अपनाने से भी गुरेज नहीं कर रही हैं।

इसी का फायदा उठाकर जालसाज लड़कियों को ऐसे खतरनाक जाल में फंसा रहे हैं। आकर्षक कमाई और सम्मानजनक काम का झांसा देकर कब उन्हें सेक्स प्रोवाइडर बना दिया जा रहा इसका अंदाजा उन्हें खुद भी नहीं लग रहा है। बीते कुछ दिनों में पकड़े गए ऐसे ही मसाज सेंटर्स में काम करने वाली लड़कियों की हिस्ट्री में इसका खुलासा हुआ है।
मजबूरी बना रही स्पेशल सर्विस प्रोवाइड
अधिकारी बताते हैं कि मसाज पार्लर की आड़ में जहां सेक्स रैकेट चलते हैं वहां मिली अधिकतर लड़कियां बेरोजगारी, पैसों की आवश्यकता, पारिवारिक परिस्थिति या मजबूरीवश यहां फंसी हुई पाई गई। अधिकतर लड़कियां साफ सुथरे काम के लिए घर से निकलती हैं। चूंकि लड़कियों के लिए ब्यूटी सर्विसेज देना आसान होता है इसलिए वह ऐसी जगहों पर नौकरी के लिए जाती है। कई लड़कियों से मिली हिस्ट्री के आधार पता चला कि स्पेशल सर्विस या एक्स्ट्रा इनकम का लालच देकर उन्हें फंसाया जाता है और वह देह व्यापार के दल-दल में फंस जाती हैं।


————
ऐसे बिछाया जाता है जाल
1। झूठे विज्ञापन-सोशल मीडिया या ऑनलाइन पोर्टल्स पर हाई सैलरी वाली नौकरियों के झूठे विज्ञापन दिए जाते हैं।

2। फर्जी ट्रेनिंग-लड़कियों को ब्यूटीशियन, मसाज थैरेपिस्ट या अन्य स्किल्स में ट्रेनिंग देने का वादा किया जाता है।

3। हाई सैलरी जॉब – ट्रेनिंग के बाद लड़कियों को हाई सैलरी जॉब का ऑफर दिया जाता है। यहां उन्हें स्किल्स सिखाने के नाम पर ट्रैप किया जाता है और गलत काम के फंसा लिया जाता है।

4। ब्लैकमेलिंग- लड़कियों को डराया-धमकाया जाता है। उनके गलत फोटो-वीडियो वायरल करने, निजी डेटा का गलत इस्तेमाल करने की धमकी दी जाती है।
यंग लड़कियां टारगेट
मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का टारगेट यंग ऐज लड़कियां ही रहती हैं। हाई फाई, एडवांस और स्टाइलिश लड़कियों की डिमांड पूरी करने के लिए दिल्ली या बाहर की लड़कियों को प्राथमिकता पर जॉब दी जाती है। पुलिस विभाग के अनुसार 20 से 25 साल की लड़कियां सबसे अधिक डिमांड में होती हैं। इन लड़कियों के फोटो कस्टमर्स को प्रोवाइड कराए जाते हैं। एक बार पसंद आने के बाद कीमत तय होती है। डील फाइनल होने के बाद लड़कियों को सेंटर में बने कमरों में कस्टमर के साथ भेज दिया जाता है।


शोषण से बचने के लिए सावधानी जरूरी
एक्सपट्र्स बताते हैं कि किसी भी ब्यूटी सर्विस या मसाज सेंटर आदि में जॉब ऑफर को तुरंत एक्सेप्ट न करें। वैरीफाइड जगहों पर ही जॉब अप्लाई करें। अपने निजी डेटा और तस्वीरों को ऑनलाइन शेयर करने में सतर्कता बरतें। कहीं भी जॉब से पहले लड़कियां परिवार को जरूर बताएं। उन्हें विश्वास में लें। यदि किसी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या जबरदस्ती का सामना हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।


इनका है कहना
लड़कियां मसाज या ब्यूटी पार्लर के नाम पर काम करने निकलती हैं। उन्हें लालच देकर या स्पेशल सर्विसेज की आड़ में इस तरह के कामों में धकेल दिया जाता है।
अखिलेश कुमार गौड़, थाना प्रभारी, एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट
—-
अपनी बेटियों को ऐसे जाल में फंसने से बचाने के लिए सभी पेरेंट्स को सजग होना होगा। पारिवारिक स्थिति कैसी भी हो, लड़कियां अपने सेल्फ रिस्पेक्ट से समझौता न करें। एक ही जॉब को अंतिम न मानें।
डा। विभा नागर, क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट
———-
समाज को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। लड़कियों को ऐसे शोषण से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं जाने चाहिए। जागरूकता और सही मार्गदर्शन ही इस समस्या का समाधान हो सकता है।
अनीता राणा, पूर्व काउंसलर, चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular