
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिला युवा सचिव अमृतपाल व तहसील अध्यक्ष विनोद धामा मनोनीत।परीक्षितगढ़
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी व उत्तर प्रदेश के प्रदेश युवा अध्यक्ष रविंद्र सैनी के आदेशों पर संगठन का विस्तार करते हुए संगठन ने भारतीय किसान यूनियन क्रांति संगठन में उत्तर प्रदेश के अमृतपाल को जिला युवा सचिव मेरठ और विनोद धामा को तहसील अध्यक्ष मवाना व बाड़ा सिंह को ग्राम अध्यक्ष डबल सुल्तानपुर व अजबसिंह ग्राम अध्यक्ष तरबियतपुर जनूबी बागवाला को भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पद पर मनोनीत किया। इस दौरान प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा इन सभी की जिम्मेदारी पार्टी में महत्वपूर्ण है जो कि इस दौरान भारतीय किसान यूनियन क्रांति के तहसील अध्यक्ष व युवा प्रदेश अध्यक्ष ने इनका टोपी व नियुक्ति पत्र देकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि इन्हें पार्टी की और से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका पालन करते हुए पार्टी को और मजबूत करेंगे। तथा भारतीय किसान यूनियन क्रांति के आदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी ईमानदारी एवं लगन के साथ करने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम है। इस दौरान उनके मनोनयन पत्र पर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने हर्ष जताया।
