Saturday, June 21, 2025
34 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव ने भारत सरकार द्वारा किसानों...

जनपद हापुड़/जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव ने भारत सरकार द्वारा किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह एवं स्वामी नाथन को भारत रत्न की उपाधि देने के फैसल से किसानों का सम्मान बढ़ाने पर चौधरी साहब की समाधि पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

जनपद हापुड़/जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव ने भारत सरकार द्वारा किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह एवं स्वामी नाथन को भारत रत्न की उपाधि देने के फैसल से किसानों का सम्मान बढ़ाने पर चौधरी साहब की समाधि पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ जनपद निवासी जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजेंद्र सिंह औलख के द्वारा 23 दिसंबर को चौधरी साहब की पुण्यतिथि पर भारत रत्न उपाधि देने की मांग की गई थी। जिसको लेकर भारत सरकार द्वारा किसानों के मसीहा भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरणसिंह जी को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दी गई स्वीकृति का आभार व्यक्त किया है। जिसको लेकर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजेन्द्र सिंह औलख़ ने बताया कि किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के लिए भारत सरकार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सर्व प्रथम भारत रत्न की मांग को उनके द्वारा उठाया गया था।विदित रहे कि गत 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री कि समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किसान नेताओं के साथ महापुरुष को नमन करने के साथ उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की थी।और भारत सरकार से उनके लिए भारत रत्न की मांग की गई थी। डॉक्टर राजेन्द्र सिंह औलख़ ने बताया कि श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह किसान मसीहा,स्वतंत्रता सेनानी, जमीदारी उन्मूलन,भूमि सुधार विधेयक लाकर पिछड़ा शोषित वंचित वर्ग को रहने हेतु आवास बनाने का अधिकार दिलाने वाले पिछड़ों को उनका हक दिलाने हेतु बी.पी.मण्डल आयोग गठित करने वाले नेता चौधरी चरण सिंह थे। वहीं भारत सरकार के द्वारा उनको भारत रत्न की उपाधि देने की घोषणा पर भारत सरकार फैसले पर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वीकृति प्रदान करने पर उनके अनुयाईयों ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह जी को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न सम्मान देने पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने माननीय प्रधानमंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि क्योंकि यह सम्मान चौधरी साहब को बहुत पहले ही मिलना चाहिए था।यह सम्मान देश के करोड़ों किसानों का सम्मान है।यह सम्मान देश की राजनीति से हटकर हमारी कई वर्षों की मांग में जितने भी सहयोगी साथियों के संघर्ष का फल है! इसी के साथ जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव ने किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। और चौधरी साहब के जय जवान जय किसान के नारे को सार्थक किया।

रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular