Sunday, June 29, 2025
30.2 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद: संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

मुरादाबाद: संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

मुरादाबाद। शहरभर में बुधवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्री संत गुरु रविदास जन्मोत्सव समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में झांकियों की धूम रही।राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई संत रविदास की विशाल शोभायात्रा में नगर विधायक रितेश गुप्ता दीप जलाया। इसके बाद कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर सुरीले भजन बज रहे थे। इसके अलावा भगवान वाल्मीकि, संत रविदास, गौतम बुद्ध, भारत माता, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबडेकर, सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह और अन्य महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।वक्ताओं ने सभी से संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। व्यापारिक संगठनों और क्लब के लोगों ने पदाधिकारियों को पटका और फूल मालाएं पहनाईं। शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद बिजनौर शीशराम सिंह रवि, पूर्व सांसद वीर सिंह, पूर्व सांसद गिरीश चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष डिंपल सागर, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, मंगू सिंह ने किया। यात्रा मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, टाउन हाल, गंज बाजार, गुरहट्टी चौराहा, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड होते हुए टाउनहाॅल पहुंची। संत रविदास जन्मोत्सव पर समिति की ओर से टाउनहॉल पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बृजमोहन सिंह, वेद प्रकाश सागर, ओमप्रकाश सागर, देवाशीष, वीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।विज्ञापन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular