Saturday, June 21, 2025
28.9 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogसिम्भावली में सिंचाई विभाग कर्मचारी की दुधारू गाय कहे जाने वाली अवैध...

सिम्भावली में सिंचाई विभाग कर्मचारी की दुधारू गाय कहे जाने वाली अवैध मटर की मंडी अनूपशहर शाखा नहर पटरी पर हुई शुरू


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)
गढ़मुक्तेश्वर/जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अनूपशहर शाखा नहर की पटरी पर सिंचाई विभाग कर्मचारी की दुधारू गाय कहे जाने वाली अवैध मटर की मंडी अपने चरम सवाब पर पहुंचनी शुरू हो चुकी है। चूंकि इस अवैध मटर की मंडी में ग्रामीण अंचल क्षेत्रों किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली भैंसा बुग्गी से मटर लेकर इस अवैध मटर की मंडी में आते हैं।

जिसको मटर खरीददारों के द्वारा फर्जी बिलों पर खरीद फरोख्त कर महाराष्ट्र मुंबई दिल्ली इत्यादि शहरों के लिए बहुत बड़े पैमाने निर्यात करने के साथ सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगाया जाता है। तो वही यह अनूपशहर शाखा नहर की पटरी पर लगने वाली अवैध मटर की मंडी सिंचाई विभाग के पथरोल के लिए दुधारू गाय साबित होती है।


आपको बता दें कि अनूप शहर शाखा नहर की पटरी पर लगने वाली इस अवैध मटर की मंडी को लगवाने को लेकर सिंचाई विभाग कर्मचारी के द्वारा मटर खरीददारों से वसूली करने की वीडियो गत वर्ष सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी सिंचाई विभाग कर्मचारी के द्वारा वसूली करने की कड़ी भर्त्सना करते हुए आला अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई थी।

जिस पर सिंचाई विभाग अधिकारियों के द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया था। जिसमें अधिकारियों के द्वारा लीपा पोती करते हुए मामले की इतिश्री कर दी गई थी। तो वही यह अवैध मटर की मंडी फिर से गुलजार होनी शुरू हो गई है। अब देखना यह है कि सिंचाई विभाग पथरोल के लिए दुधारू गाय साबित होने वाली इस अवैध मटर की मंडी पर क्या कार्रवाई करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular