Sunday, June 22, 2025
33.7 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद में शरारती तत्वों ने अंबेडकरःप्रतिमा खंडित की : आक्रोशित भीड़ ने...

मुरादाबाद में शरारती तत्वों ने अंबेडकरःप्रतिमा खंडित की : आक्रोशित भीड़ ने कीःदोषियों को तुरंत पकड़ने की मांग, पुलिस ने दर्जी की fir

मुरादाबाद में शरारती तत्वों ने अंबेडकर पार्क में लगी डॉभीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर माहौलखराब करने का प्रयास किया। अंबेडकर प्रतिमा की नाकसे छेड़छाड़ की गई है। जिसे देख लोग भड़क गए।आक्रोशित लोग अंबेडकर पार्क में इकट्ठा होने लगे।सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमारगुप्ता आसपास के थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।उन्होंने भीड़ को किसी तरह शांत किया। पुलिस ने तुरंतअज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की एफआईआर दर्जकर ली।पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तरीकों से शरारतीतत्वों का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है। एसएसपीसतपाल अंतिल ने दोषियों को जल्द ट्रेस करके जेलभेजने के निर्देश सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता कोदिए हैं।मामला मझोला थाना क्षेत्र में भोला सिंह की मिलक गांवका है। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर भाजपा शहरविधायक रितेश गुप्ता और बसपा के पूर्व सांसद गिरीशचंद्र भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा विधायक रितेशगुप्ता ने डॉ भीमराव अंबेडकर की नई मूर्ति लगाने कीबात कही।गांव के प्रधान रमेश ने कहा कि सोमवार देर रात किसीशरारती तत्वों ने आकर बाबा साहब की लगी प्रतिमाको खंडित कर दिया। जिसके बाद पूरे गांव में लोगों मेंआक्रोश फैल गया।इस मामले में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता काकहना है कि मझोला थाना क्षेत्र के गांव भोला सिंह कीमिलक में अंबेडकर पार्क में लगी डॉ भीमराव अंबेडकरकी प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित किया है। इसेलेकर आक्रोश था। लोगों को समझा दिया गया है।अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जारही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द जेल भेजा.जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular