Saturday, June 21, 2025
34 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/भाकियू (टिकैत) के जाबांज सिपाहियों ने ब्रजघाट टोल प्लाजा पर दिल्ली...

जनपद हापुड़/भाकियू (टिकैत) के जाबांज सिपाहियों ने ब्रजघाट टोल प्लाजा पर दिल्ली जाने वाली सभी लाइन बन्द कर धरना प्रदर्शन किया शुरू

जनपद हापुड़/भाकियू (टिकैत) के जाबांज सिपाहियों ने ब्रजघाट टोल प्लाजा पर दिल्ली जाने वाली सभी लाइन बन्द कर धरना प्रदर्शन किया शुरू

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सैकड़ो जाबांज सिपाहियों ने ब्रजघाट टोल प्लाजा पर दिल्ली की ओर जाने वाले सभी लाइन बन्द कर धरने बैठे गए।धरने का संचालन मेरठ मंडल उपाध्यक्ष शब्बू चौधरी ने किया। और अध्यक्षता जिला संरक्षण पीके वर्मा ने करते हुए कार्यक्रम को रणनीति के अनुसार आगे बढ़ाया गया। जिसमें जिला प्रवक्ता कुँवर खुशनूद, गढ़ तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली व गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृव में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एवं संयुक्त किसान मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार दोपहर 12:00 बजे जनपद हापुड़ में जिला कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत। बृजघाट टोल प्लाजा से दिल्ली को जाने वाली सभी लाईन के सामने ट्रैक्टर खड़े कर पूर्णरूप से बंद कर किया गया।और जोरदार आंदोलन व प्रदर्शन करते हुए।विश्व व्यापार संगठन मुर्दाबाद के नारे बाजी करते हुए पुतला फूंका गया।और शाम 4 बजे टोल प्लाजा पर दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी लाइन शुरू कर दी गई है।इस मौके पर गढ़ नगराध्यक्ष जगबीर चौहान,महिपाल सिंह उर्फ गुजराल,बिल्लू त्यागी,मोहित त्यागी, गुलजार चौधरी,आजाद तोमर,शहाबुद्दीन,डॉक्टर मतलूब,नोशाद अल्वी,मुख्य महासचिव इस्तेकर अली,साजिद चौधरी,ग्राम अध्यक्ष शाहिद खां,शोभा देवी, सरिता देवी, राजबीरी ज्योति शर्मा,समेत भकियू पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टरभूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular