मुरादाबाद जीआरपी ने ट्रेनों पर पेट्रोल बम फेंकने वाले.युवक को गिरफ्तार किया है। युवक बोतल में पेट्रोल.भरकर उसके ढक्कन में कपड़ा फंसाता था और उसमेंआग लगाकर चलती ट्रेन पर फेंक देता था। 31 जुलाईऔर एक अगस्त को उसने दो ट्रेनों पर इसी तरह के.पेट्रोल बम फेंके थे। इसके बाद से जीआरपी की टीमसादा कपड़ों में इलाके में निगरानी के लिए तैनात थी।रविवार को दीपू सैनी (22 साल) तीसरी बार हमले की.फिराक में था। इसी दौरान जीआरपी की टीम ने उसेरंगे हाथों दबोच लिया। उसके पास पेट्रोल से भरी एक.बोतल, एम सील और एक माचिस भी मिली है। दीपूसैनी मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चक्कर.की मिलक का रहने वाला है।पूछताछ में उसने जीआरपी को बताया कि कुछ समय.पहले उसके भाई ने आत्महत्या कर ली थी। इसके.बाद उसे सपना आया कि यदि वो पेट्रोल बम से ट्रेनों.पर हमला करेगा तो उसके भाई की मौत के जिम्मेदारों.को नुकसान पहुंचेगा। इसीलिए उसने ऐसा करना शुरूकिया।चक्कर की मिलक, शाहबुला.की ज़ियारत निवासी दीपू.सैनी (22 वर्ष) ने लोकोशेड पुल के पास आउटर क्षेत्रमें 31 जुलाई को ट्रेन संख्या (15060) लालकुं.आएक्सप्रेस और दूसरे दिन एक अगस्त को ट्रेन संख्या(14009) चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस पर पेट्रोल बमफेंका था। इसके बाद से ही जीआरपी सक्रिय थी।दीपू सैनी ने बताया कि वो लोकोशेड आउटर के.आसपास झांड़ियों में छिपकर बैठ जाता था। जैसे ही ट्रेनआती थी वो उस पर पेट्रोल बम फेंककर भाग जाता था।जीआरपी ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।





