Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogसिंभावली ब्लॉक में विकलांग जनकल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में दिव्यांगजन स्वास्थ्य...

सिंभावली ब्लॉक में विकलांग जनकल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में दिव्यांगजन स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का हुआ आयोजन



गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली ब्लॉक में विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा दिव्यांगजन स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन कराया गया। और 40 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए।


आपको बता दें कि विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के कम्युनिकेशन संस्थापक एवं सचिव भागीरथ उर्फ़ भरत लाल शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त 2025 को हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक में दिव्यांग समाज कल्याण विभाग श्रीमती सुनीता सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, के तत्वाधान में दिव्यांगों के लिए एक शिविर कैंप लगाया गया।


आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कैंप में चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रही। जैसे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रह्म दयाल सिंह, काय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव रस्तोगी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक वर्मा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाती सिंह और डॉक्टर मुग्धा उपाध्याय, ई. एन.टी. विशेषज्ञ डॉक्टर मोहिनी सिंह और नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेश गुप्ता उपलब्ध रहें। जिन्होंने दिव्यांगों के समस्त रोगों की जांच की गई। और 40 दिव्यांगो को प्रमाण-पत्र जारी किए गये। संस्था के संस्थापक और सचिव भागीरथ उर्फ़ भरत लाल शर्मा का कहना है

कि जनपद हापुड़ में बहुत दिनों के बाद ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया है।जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए हैं दिव्यांग जनों ने भी अधिक संख्या में इस कैंप में प्रतिभाग कर लाभ उठाया। वही इस दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण कैंप को लेकर समस्त दिव्यांग जनों को अवगत कराना चाहता हूं कि दिव्यांग जनों के लिए आगे भी इस तरह कैम्पों का आयोजन कराया जाएगा।

और बिल्कुल इसी तरह का एक कैम्प 13-8-2025 को गढ़ में भी आयोजित किया जा रहा है। गढ़ ब्लॉक के समस्त दिव्यांगजनों से विनती है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कैम्प का लाभ उठाएं।और जो बच्चे निम्न कलाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा और निपुण कलाओं प्रदर्शन करके पुरस्कार राशि प्राप्त एवं स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। और बाकी उन सब की जानकारी भी कैंप में ले सकते हैं।

जन सेवा भारत न्यूज़ चैनल रि० भूपेंद्र सिंह वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now