Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogडीएम एसपी ने गंगा का जलस्तर खतरे का निशान पार करने पर...

डीएम एसपी ने गंगा का जलस्तर खतरे का निशान पार करने पर खादर क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश भूस्खलन एवं बिजनौर बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ने पर गंगा का जल स्तर येलो अलर्ट को पार कर चुका है। जिसके चलते गंगा के किनारे बसे खादर क्षेत्र के गांवों के रास्तों में 1 से 2 फीट तक जल भराव से बाढ़ जैसे हालात पैदा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बता दे कि बुधवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया।

जिससे खादर क्षेत्र के गांवों के रास्तों में जल भराव होने से प्रतिदिन की दिनचर्या को लेकर ग्रामीणों की माथे की लकीरें चिंता में डूबने लगी। वही गंगा के जलस्तर बढ़ने को लेकर जिला प्रशासन की अफसर शाही टीम जिलाधिकारी अभिषेक पांडे एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह, सीओ वरुण मिश्रा, एसडीएम श्रीराम यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ खादर क्षेत्र के गांव गढ़वाली, भगवन्तपुर, काकाठेर की मंढैया,चकलठीरा, सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायज लिया गया। और ग्रामीणों से अलर्ट रहने की अपील करते हुए कहा कि पशुओं, एवं बच्चों को गहरे जल, पानी के तेज बहाव से दूर रखें साथ ही बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात अधिकारियों को भी अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now