रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव में हवाई फायरिंग कर ग्रामीणों में दहशत का भौकाल पैदा करने वाले दो सगे भाइयों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।
गौरतलब रहे कि पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ जोन परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे। ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत बहादुरगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों में अपनी दहशत का भौकाल पैदा करने के लिए मकान की छत पर चढ़कर अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग कर रहे। आर्मी के जवान सहित दो सगे भाईयों,सत्यम सिंह, शिवम चौधरी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गन्दू नंगला को एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा पोनिया 315 बोर,मय खोखा, ज़िन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।
वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी मनोज बालियान का कहना है कि अवैध हथियारों से फायरिंग करने वाले दोनों सगे भाइयों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। और विधिक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




