रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
हापुड़/जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने सीएचसी हापुड़ का आकस्मिक निरीक्षण, कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एवं उपचार में लापरवाही किसी भी हाल में नहीं की जाएगी बर्दाश्त।
गौरतलब रहे कि जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हापुड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाऐं साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, इमरजेंसी सेवाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं का धरातल पर बारीकी से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।डी एम ने
निरीक्षण के दौरान मुख्य बिंदु चिकित्सा सुविधाओं को लेकर विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और उपचार की स्थिति का जायजा लिया। और इलाज में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ साफ-सफाई व्यवस्था अस्पताल परिसर की स्वच्छता का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। वहीं दवाई उपलब्धता को लेकर स्टोर रूम की जांच की गई।
उन्होंने सुनिश्चित किया कि मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं समय पर निःशुल्क मिलें।इमरजेंसी सेवाएं: इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति को सम्मान जनक और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलनी चाहिए। लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




