रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव लडपुरा में स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के साथ मनमोहन राखियां बनाकर दर्शकों को सम्मोहित किया।
आपको बता दें कि एसकेडी पब्लिक स्कूल में आयोजित राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राशि,आंचल, वीरा, सोनम, अनामिका, गुंजन,निधि,हिमांशी अन्नु ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। और बहुत सुंदर-सुंदर मनमोहन राखियां बनाकर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अध्यापक अध्यापिकाओ एवं अन्य लोगों को सम्मोहित कर दिया।
वही इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक राहुल तोमर एवं एमडी अंकित भाटी ने सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन के पर्व पर प्रकाश डालते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोहित शर्मा,उप प्रधानाचार्य ज्योति सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




