Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogकिसानों की समस्याओं पर सरकार खामोश, आंदोलन की चेतावनीभाकियू (लोक शक्ति) ने...

किसानों की समस्याओं पर सरकार खामोश, आंदोलन की चेतावनीभाकियू (लोक शक्ति) ने तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।

गढ़मुक्तेश्वर। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों की गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर को सौंपा। इस दौरान बिजली विभाग के एस.के. वर्मा को भी धरना स्थल पर बुलाया गया। संगठन ने साफ चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन होगा और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। किसानों ने कहा कि अब तक आई सभी सरकारें किसान विरोधी साबित हुई हैं। न तो एमएसपी की कानूनी गारंटी बनी, न ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू हुईं। सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली, घरेलू बिजली दरों में कमी, डीजल-पेट्रोल को सस्ता करने और आवारा पशुओं से राहत दिलाने की मांग वर्षों से लटकी है।

अल्लाहबख्शपुर फ्लाइओवर का बजट पास होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई गई। संगठन के मीडिया प्रभारी फैजान चौधरी ने चेताया कि फ्लाइओवर में देरी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड, गन्ना भुगतान 14 दिनों में, आगामी सत्र में गन्ना मूल्य 550 प्रति क्विंटल तथा गंगा किनारे नयाबास से रेलवे लाइन तक बाढ़ से बचाव के लिए पुस्ता निर्माण कराया जाए ।


उन्होंने कहा कि हापुड़ की दोनों चीनी मिलों ने पिछले साल का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया, जिससे किसान बिजली बिल और बच्चों की फीस तक नहीं भर पा रहे हैं। वही ग्राम अल्लाहबख्शपुर में यात्री स्टैंड, अनूपपुर डिबाई में बिजली पोल लाइटों की मरम्मत, गांवों में सफाई व्यवस्था और धनपुरा फीडर से अनूपपुर व शरीफपुर की बिजली सप्लाई अलग करने की भी मांग की गई। संगठन के फैजान चौधरी ने दो टूक कहा कि अब किसान चुप नहीं बैठेगा, अगर मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस मौके पर माहिर चौधरी ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हापुड़ , फैजान चौधरी मेरठ मंडल मीडिया प्रभारी, मोहित त्यागी ज़िला अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ हापुड़, हरिओम शर्मा युवा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, भीमसेन शर्मा, चितेन्द्र शर्मा, यूसुफ चौधरी, रिफाकत अली, फुरकान अली,सलीम, उम्मेद अली, इरशाद अली,मनोज शर्मा, अफसर चौधरी, मूसाहिद, अकरम अली,सलीम, नईम अहमद,फिरोज, उम्मेद,सद्दाम,शाहरुख, इरफान,हसीन,गोरव शर्मा,नदीम ठेकेदार, उम्मेद ,सलीम,नईम चौधरी,नाजिम,आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

जन सेवा भारत न्यूज़ चैनल रि० सम्पादक श्री मुहीत चौधरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now