Thursday, February 12, 2026
12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBlogस्वास्थ्य विभाग टीम ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूली छात्र-छात्राओं को...

स्वास्थ्य विभाग टीम ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूली छात्र-छात्राओं को खिलाई एल्बेंडाजोल की टेबलेट



गढ़मुक्तेश्वर/स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सिंभावली आरएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं मुरादपुर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल 400Mg की टैबलेट खिलाई गई। इस अवसर पर सीएचसी सिखैड़ा की डॉक्टर श्रीमती कंचन सिंह ने बताया कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर पानी में घोलकर दी जाती है।

जबकि 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एक पूरी गोली चबाकर खिलाई जाती है। किसी भी बीमार बच्चे को यह दवा नहीं दी जाती और न ही किसी बच्चे को गोली घर ले जाने दी जाती है।बल्कि बच्चों को अपने सामने ही दवा खिलाई जाती है। वही जो बच्चे रह गए हैं। उनको आंगनबाड़ी केंद्रों और डॉक्टरों के माध्यम से खिलाई जाएगी।
कार्यक्रम में डॉ॰नेक सिंह, डॉ॰राकेश, किशन देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जन सेवा भारत न्यूज़ चैनल रिपोर्टर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now