Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद में ड्यूटी के दौरान बाढ़ में बहा सिपाही, 24 घंटे बाद...

मुरादाबाद में ड्यूटी के दौरान बाढ़ में बहा सिपाही, 24 घंटे बाद मिला श

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना डिलारी क्षेत्र के चटकाली गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके में गश्त कर रहे सिपाही मोनू की तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई। करीब 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जवान का शव बरामद किया गया।

हादसा देर रात 3:30 बजे हुआजानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात लगभग 3:30 बजे की है। गाजियाबाद निवासी सिपाही मोनू, जो 2018 बैच का जवान था, डिलारी थाने में तैनात था। बाढ़ प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान उसे मछुआरों से सूचना मिली कि किसी ने नदी में जाल डाल दिया है। सूचना पर वह लेपर्ड वाहन से मौके पर पहुंचा और जाल हटाने की कोशिश करने लगा, तभी पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया।

रेस्क्यू में लगी कई टीमें.घटना के तुरंत बाद मौके पर डिलारी थाना पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और स्थानीय गोताखोरों की टीमें पहुंचीं। लेकिन बाढ़ का तेज बहाव और गहराई रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। इसके बावजूद लगातार 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और अंततः सिपाही मोनू का शव बरामद किया गया।गांव में पसरा मातमजैसे ही मोनू की शहादत की खबर उसके गांव गाजियाबाद पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। साथी पुलिस.कर्मियों ने बताया कि मोनू अनुशासित, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ जवान था। उसकी आकस्मिक मृत्यु ने पुलिस विभाग को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now