रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/जनवरी की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के सिम्भावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बक्सर ग्राम प्रधान शाहरुख खान के नेतृत्व में 79वें
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामवासियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा रहे। एकलव्य ने तिरंगा यात्रा का फीता काटकर शुभांरभ किया। और अपने संबोधन में एकलव्य ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए किसानों की एकता और अधिकारों के लिए सतत संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर आज़ाद तोमर, वक़ील मलिक, विनय बाना, सूरजवीर सिंह, अनिल चौधरी, शेखर चौधरी, डॉ मतलूब, उदयवीर सिंह, विनोद धालीवाल एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, किसान, महिला मंडल और छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में एकजुट होकर संकल्प लिया कि राष्ट्र और किसानों के हित में सदैव अग्रसर रहेंगे।




