Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogडीएम साहब के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई के आदेश नगर पालिका...

डीएम साहब के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई के आदेश नगर पालिका कर्मचारियों के लिए नहीं रखते कोई मायने


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/जनपद की तीर्थ नगरी बृजघाट को पर्यटन विभाग के द्वारा हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने को लेकर चल रहे कार्य को जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान गंदगी एवं नालियों में गंदा पानी भरने को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों को साफ सफाई को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए थे। उसके बावजूद भी नगर पालिका कर्मचारियों के लिए जिलाधिकारी के आदेश कोई मायने नहीं रखते नजर आ रहे हैं।

जिसका उदाहरण 15 अगस्त 2025 के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर मिनी हरिद्वार यानि बृजघाट मे स्वच्छ भारत की सुंदर तस्वीरें वार्ड नंबर 15 में फैली गंदगी खुद बयां कर रही है। जिसकी तस्वीरें सोसल मीडिया पर वायरल हो रही है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी द्वारा रास्ते को कचरा घर बनाकर सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना को लगाया जा रहा पलीता। जबकि जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के द्वारा एक दिन पूर्व तीर्थ नगरी बृजघाट का पैदल भ्रमण कर साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था का जायज लेने के उपरांत नगर पालिका कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उसके बावजूद भी नगर पालिका के कर्मचारियों के लिए जिला अधिकारी के आदेश बेमाने साबित हो रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now