दहेज में आठ लाख न मिलने विवाहिताको मारपीट कर घर से निकाला.मुरादाबाद में एक महिला को दहेज में प्लाट खरीदने के लिएआठ लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ितकिया। उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया और मारपीट करघर से निकाल दिया गया। पलिस ने पति और…
मुरादाबाद | दहेज में प्लाट खरीदने के लिए आठ लाख रुपयेन मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया।उसे कई-कई दिन तक भूखा रखा। इतना ही नहीं पतिऔर ससुरालियों ने मारपीट कर उसे मासूम बच्चे समेत घरसे निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह.ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र निवासीकोठीवाल नगर निवासी महिला कत्याल पुत्र अजय कत्यालकी शादी 8 अक्तूबर 2019 को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगरके न्यू करतारपुर रोड गदरपुर निवासी गौरव मुंजाल के साथहुई थी। महिमा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बतायाकि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले कम दहेज को.लेकर ताना मारने लगे।
आरोप लगाया कि जब भी पति और ससुराल वाले बाहरजाते तो उसे कमरे में बंद करके जाते थे। पूरा-पूरा दिन भूखाप्यासा करते थे। आरोप लगया कि 17 जून 2024 को रातकरीब आठ बजे, पति, सास-ससुर, जेठ, जेठानी, देवर नेउसके कमरे में आकर कहा कि मायके वालों से प्लाट खरीदनेके लिए आठ लाख रुपये लाने को कहा। पीड़िता के अनुसारउसने मना किया तो आरोपियों ने बुरी तरह मारापीट की।अगले दिन पीड़िता मायके वालों को सूचना दी तो भाई कृष्णाउसे लेने पहुंच गया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके भाईके सामने उसके साथ गाली गलौज की और धक्का देकर घरसे निकाल दिया।
धमकी दी कि बिना प्लाट खरीदे घर वापसमत आना। पीड़िता के अनुसार तभी से वह अपने मासूम बच्चे.प्रणव मुंजाल के साथ मायके में ही रह रही है। एसएचओकोतवाली बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता महिला की तहरीरके आधार पर उसके पति गौरव मुंजाल, ससुर किशनलाल,सास कैलाश रानी, जेठ नितिन, जेठानी प्रियंका और देवरशोभित उर्फ शुभम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट समेतअन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भीतथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।




