उत्तर प्रदेश के कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर खास.गांव में मंगलवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूपले लिया। हैदर अली के परिवार पर उनके पड़ोसी औरउनके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया।घटना उस समय हुई जब हैदर अली के मकान निर्माणके दौरान राजमिस्त्री ने पड़ोसी की दीवार से बाहरनिकली ईंट को हटा दिया। इस बात को लेकर पड़ोसी नेअपने रिश्तेदारों को बुला लिया।हमलावर हथियारों से लैस होकर हैदर अली के घर.में घुस गए। उन्होंने पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से.हमला किया। हमला.वरों ने अवैध तमंचे से फायरिंग भीकी, जिससे गांव में दहशत फैल गई। परिवार ने गेट बंदकर.के किसी तरह अपनी जान बचाई।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल.हो रहा है। वीडियो में हमलावर लाठी-डंडों और सरियोंसे पथराव करते दिख रहे हैं। एक वीडियो क्लिप में एकयुवक के हाथ में तमंचा भी नजर आ रहा है।पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हैदरअली ने अपनी शिकायत में कहा कि मकान निर्माण केदौरान हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में यह हमला.किया गया। गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश है।पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई.की मांग की है।




