Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogहिंदू हृदय सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह...

हिंदू हृदय सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/
गढ़मुक्तेश्वर तहसील रोड पर प्रत्येक वर्ष की भांति समाजसेवी पंकज लोधी के निवास कार्यालय पर सर्व समाज ने मिलकर हिंदू हृदय सम्राट उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री रामदास महाराज रहे। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉक्टर हर्षवर्धन शर्मा एवं संचालन सैनी सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी मास्टर मदन लाल सैनी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री रामदास महाराज ने बाबू कल्याण सिंह की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबू कल्याण सिंह के कार्यकाल में गुंडे बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। भय मुक्त अपराध मुक्त शासन चलाया गया था। कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि बाबरी विध्वंस के उपरांत हिंदूवादी छवि के नेता कल्याण सिंह ने अपनी कुर्सी से इस्तीफा दे दिया था।


जो कि शायद ही कोई नेता कर पाता है। समाजसेवी का पिंकी त्यागी ने कहा की बाबू कल्याण सिंह के कार्यकाल में भू माफिया खनन माफिया जमीन कब्जा करने वाले समस्त गुंडे मवाली प्रदेश छोड़कर गायब हो गए थे। राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष उमेश लोधी ने बाबू कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा था। नकल माफिया भी प्रदेश से गायब हो गए थे। जाट महासभा के पदाधिकारी अशोक रेंजर ने बताया की बाबू कल्याण सिंह के कार्यकाल में बहन बेटियों की तरफ कोई गलत नजर से देखने वाला नहीं था। दीपेंद्र कोयल वालों ने कहा कि बाबूजी के कार्यकाल में देश का विकास है।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर राजेंद्र नगर अशोक कुमार रेंजर पंडित वंश शर्मा डॉक्टर जयवर्धन रोहित मल्होत्रा कांति चंद शर्मा ब्रह्मानंद प्रजापति रामचंद्र लोधी पिंकी त्यागी चंदन भारद्वाज योगेंद्र लोधी डॉक्टर गोपाल बबलू सहगल भूषण पंडित रविंद्र प्रकाश जाटव संघ अर्जुन सिंह आकाश त्यागी गौरव त्यागी उमेश लोधी ललित महेंद्र सिंह विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर संयोजक सनोज पवार जाट महासभा के अध्यक्ष तहसील योगेंद्र सिंह अहिरिया समाज के अध्यक्ष टीकाराम अहिरिया प्रियांशु अहिरिया मदनलाल सैनी इत्यादि लोग रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now