Wednesday, February 11, 2026
18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogदो बाईक सवारों की हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक बाइक सवार की...

दो बाईक सवारों की हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक बाइक सवार की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
हापुड़/बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने नेशनल हाईवे 24 पर बाबूगढ़ कट के पास दो बाइक सवारों की हुई आपसी जबरदस्त भिड़ंत में एक बाइक सवार की हुई मौत से परिवार में मचा कोहराम।


आपको बता दें कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव उपैडा निवासी दीपक शर्मा जोकि हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली रोड पर स्थित सेंचुरी फैक्ट्री में कार्यरत था। जो कि 24 अगस्त की सुबह बाइक से खेतों में कीटनाशक दवाई छिड़काव करने को लेकर दवाई लेने के लिए बाबूगढ़ छावनी जा रहा था। जैसे ही वह पुराने नेशनल हाईवे 24 पर बाबूगढ़ कट के पास पहुंचा तभी दूसरी बाइक से इसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। और पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक दीपक शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मुकदमा पंजीकृत कर फरार बाइक सवार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now