Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद में चलती बाइक को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बाइक...

मुरादाबाद में चलती बाइक को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बाइक पर बैठी महिला का दुपट्टा खींचा. महिला गिर गई. उसे हेड इंजरी आई है. उसकी हालत गंभीर हैआरोपी पुलिस.कर्मी के खिलाफ जांच के आदेश हुए है

मुरादाबाद : ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप, चेकिंग के दौरान महिला घायल

मुरादाबाद : कोतवाली बिलारी क्षेत्र के चंदौसी रोड पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने बाइक पर सवार महिला का दुपट्टा खींच लिया, जिससे महिला संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।हादसे के बाद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चेकिंग कर रहे पुलिस.कर्मी अपनी निजी कार UP16 V 7951 मौके पर छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, लगाया अवैध वसूली का आरोप.गांव वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चेकिंग के नाम पर राहगीरों से जबरन ₹100-₹100 वसूले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध वसूली रोकने के बजाय पुलिस अब लोगों की जान से खेल रही है।महिला के सिर में गंभीर चोटडॉक्टरों के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। महिला की स्थिति को लेकर परिवार और ग्रामीण चिंतित हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालइस हादसे ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग पुलिस की चेकिंग प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now