Saturday, December 27, 2025
11.1 C
Delhi
Saturday, December 27, 2025
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद कलेक्ट्रेट में महिला ने किया.बवंडर: ADM की कार का शीशा तोड़ा,केरोसिन...

मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में महिला ने किया.बवंडर: ADM की कार का शीशा तोड़ा,केरोसिन छिड़क कर आग लगाने की कोशिश,महिला सिपाहियों ने बचाया

मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को एक महिला ने.जमकर बवंडर मचाया। एक बच्चे को गोद में लेकरपहुंची महिला ने पहले ADM प्रशासन की कार काशीशा ईंट मार तोड़ दिया। इसके बाद अपने ऊपरकेरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। गनीमतरही कि कलेक्ट्रेट पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों नेतुरंत दौड़कर महिला को दबोच लिया। इस दौरान महिलाचीखती चिल्लाती रही और अधिकारियों को अपशब्द.बोलती रही।घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे की है। एकमहिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने कीकोशिश की। ऐन वक्त पर पहुंची महिला सिपाहियों नेमहिला को दबोच लिया। इससे पहले कि महिला खुदको आग लगा पाती, महिला सिपाहियों ने उसे रोकलिया। महिला बिहार की रहने वाली है। वह मुरादाबाद में.कलेक्ट्रेट पहुंची और बिना किसी अधिकारी को अपनीअर्जी दिए, सीधे आग लगाने की कोशिश करने लगी।महिला के साथ एक बच्चा भी था।

महिला पुलिस कर्मियों ने महिला को आग लगाने से.रोका और अधिकारियों के पास ले गईं। पता चला कि महिला बिहार में रहती है और मुरादाबाद के एक गांव में उसका अपने परिवार के लोगों से कुछ विवाद है। SSP सतपाल अंतिल ने पुलिस को मामले की जांच करके शाम तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला को आत्मदाह के लिए किसने उकसाया। क्योंकि बिना किसी अधिकारी को शिकायती पत्र दिए महिला सीधे आत्मदाह की कोशिश करने लगी।

महिला को पकडकर ले जाती महिला कांस्टेबल

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में नियमातपुर.इकरोटिया निवासी मोहम्म्द अली जान पुत्र मोहम्मद.हुसैन ने 2 शादियां की थीं। उसकी एक पत्नी मुरादाबादजब.कि दूसरी पत्नी बिहार की रहने वाली थी । मोहम्मदअली जान की दूसरी पत्नी पहले से विवाहित थी और.उसकी गोद में एक बच्ची भी थी। मां की गोद में आईइस बच्ची का नाम ताजकरा था। करीब 20 साल पहलेमोहम्मद अली अपनी दूसरी बीवी और उसकी गोद मेंआई बच्ची ताजकरा को लेकर बिहार में जा बसा था।उसकी पहली पत्नी लुत्फन अपने तीन बेटों यूसुफ.नबी, आले नवी और अयूब नवी के साथ नियमतपुर.इकरोटिया में ही रह गई थी। बड़ी हो चुकी ताजकरा कीअभी तक तीन शादियां हो चुकी हैं। उनके तीन बच्चे भीहैं। ताजकरा अब अपने पिता की पैतृक सपंत्ति में हिस्सा.चाहती है। इसलिए उसका परिवार के लोगों से विवाद.चल रहा है।

ताजकरा शुक्रवार को सीधे कलेक्ट्रेट पहुंची और उसनेअपने ऊपर केरोसिन उड़े.लकर आग लगाने की कोशिशकी। महिला पुलिस कर्मियों की सजगता ने इस घटनाको टाल दिया। इसके बाद महिला से जब उसकी.शिकायत पूछी गई तो उसने कहा कि उसके सौतेले भाईऔर मां गांव में नहीं हैं। उसके पिता की नियामतपुर.इकरोटिया में 20 साल पहले 8 बीघा जमीन थी और.उसमें 4000 यूके लिप्टस के पेड़ खड़े थे। उसे इसमें.हिस्सा चाहिए।ताजकरा ने अपने चाचा मियां जान और उसके बेटों.मुर्तजा अली, शाहिद अली और मुशाहिद अली पर भीआरोप लगाए हैं। मूंढापांडे पुलिस ने SSP के निर्देश परमामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now