Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogसिंभावली क्षेत्र में फायर बाइकर्स का आतंक,समाजसेवी ने थाने में तहरीर देकर...

सिंभावली क्षेत्र में फायर बाइकर्स का आतंक,समाजसेवी ने थाने में तहरीर देकर फायर बाइकर्स के द्वारा स्कूली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने को लेकर तहरीर देकर लगाई कानूनी कार्रवाई की गुहार

रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा की रिपोर्ट


गढ़मुक्तेश्वर/सिभावली क्षेत्र में सडकों पर बाइकों के साइलेंसर से पटाखे छोड़ने एवं छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचलों के खिलाफ एक समाजसेवी ने थाने में शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऐसे बाइकर्स को चिन्हित करना शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि


सिभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ब्रह्मगढ़ी निवासी मानवाधिकार कानून सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण के जिलाध्यक्ष राकेश कर्दम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को सौंपे गए अपने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि ढाना मोड से भोवापुर गांव के बीच स्कूल व कॉलेज के समय कुछ बाइक शरारती युवक अपनी बाइक के साइलेंसर से पटाखे छोड़ते और बहन, बेटियों और महिलाओं को देख कर अश्लील फब्तियां और गंदे इशारे करते हैं।वही, बाइक के साइलेंसर की तेज पटाखे की आवाज से वृद्ध, बीमार और दिल के मरीजों को भी काफी परेशानी होती है। इसके अलावा हरोड़ा मोड,हिम्मतपुर रोड और रेलवे रोड पर भी कॉलेज की छुट्टी के दौरान मनचलों का आतंक रहता है। जबकि एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह के द्वारा कालेज में छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी रोमियो की टीम के लगातार मूवमेंट के आदेश दिए हुए हैं। हालांकि, पुलिस भी ऐसे मनचलों को समय समय चिन्हित कर सबक सिखाती रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now