गढ़मुक्तेश्वर/जनपद की तीर्थ नगरी ब्रजघाट गंगा में मूर्ति विसर्जन को लेकर एनजीटी कोर्ट के आदेश अनुपालन में पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर वरुण मिश्रा के द्वारा गंगा में मूर्ति विसर्जन करने को लेकर रोक लगाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। और उसके बावजूद भी गंगा में मूर्ति विसर्जन कराने की सोशल मीडिया पर वीडियो फोटो वायरल होने को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा के दिशा निर्देशन में कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ तीर्थ नगर ब्रजघाट पहुंचे। और मामले का गहनता से संज्ञान लेते हुए सभी नाविकों को गंगा में मूर्ति विसर्जन कराने और बढ़ते जलस्तर को लेकर नाव के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए सख्त दिशा निर्देश दिए हैं
ब्रेकिंग न्यूज़ गंगा में मूर्ति विसर्जन खबर का हुआ दमदार असरतीर्थ नगरी ब्रजघाट गंगा में मूर्ति विसर्जन को लेकर फ्लैश की गई खबर पर प्रशासन ने लिया संज्ञान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मौका मुआयना कर दिए सख्त दिशा निर्देश
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा की खास रिपोर्ट




