Tuesday, February 10, 2026
16.1 C
Delhi
Tuesday, February 10, 2026
spot_img
HomeBlogनागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चौंकाने वाली घटना! जानिए ऐसा क्या हुआ जिससे...

नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चौंकाने वाली घटना! जानिए ऐसा क्या हुआ जिससे मचा हड़कंप

नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां महामार्ग में बीचोबीच बड़ी-बड़ी कीलें ठोकने की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। यहां छत्रपति संभाजी नगर में सावंगी इंटरचेंज और जम्भाला इंटरचेंज के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क पर बड़ी-बड़ी कीलें ठोंक दीं, जिससे कई वाहनों के टायर पंक्चर हो गए।

समृद्धि महामार्ग पर बिछा दी कीलें

महाराष्ट्र के नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने सड़क पर बड़ी-बड़ी कीलें ठोंक दीं। इससे कई वाहनों के टायर पंक्चर हो गए।

असल कारण का पता लगा रहा प्रशासन

हालांकि, अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि यह किसने और क्यों किया। प्रशासन इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आखिर किस बात का विरोध प्रदर्शन किया गया या फिर बस जनता को परेशान करने के लिए सड़कों पर कीलें ठोंकी गई। इस बात की जांच चल रही है।

आपको बता दें, कि नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे के अंतिम चरण का उद्घाटन 5 जून 2025 को किया गया था। उद्घाटन के बाद इसे पूरी तरह से चालू किया गया था। इस महामार्ग का आधिकारिक नाम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है। महामार्ग के बनने से पहले नागपुर से मुंबई पहुंचने में 16 घंटों का समय लगता था, जो अब 8 घंटे में पूरा हो जाता है। समद्धि महामार्ग विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के 24 जिलों से होकर गुजरता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now