Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने उमर खालिद और अन्य की रिहाई...

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने उमर खालिद और अन्य की रिहाई की मांग को लेकर मार्च निकाला

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने शनिवार को कार्यकर्ता उमर खालिद की गिरफ्तारी के पांच साल पूरे होने पर एक मार्च का आयोजन किया और दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में जेल में बंद खालिद एवं अन्य लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

यह विरोध प्रदर्शन उच्चतम न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित करने के एक दिन बाद हुआ। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में आरोपियों को राहत देने से इनकार करने के बाद उच्चतम न्यायालय अब 19 सितंबर को मामले की सुनवाई करेगा। गंगा ढाबा से साबरमती ढाबा तक आयोजित इस मार्च में खालिद के पिता समेत आरोपियों के रिश्तेदार भी शामिल हुए।

रि० जन सेवा भारत न्यूज़ चैनल सम्पादक श्री मुहीत चौधरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now