Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद के थाना भगतपुर हत्या की आशंका पर दो माह बाद...

मुरादाबाद के थाना भगतपुर हत्या की आशंका पर दो माह बाद कब्र से निकलवाया युवक का शव

भगतपुर (मुरादाबाद)। भोपाल में दो माह पहले भगतपुर टांडा निवासी अरबाज (20) की मौत के मामले में परिजनों की मांग पर मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।भगतपुर टांडा निवासी खलील का बेटा अरबाज दो माह पहले एक युवक के साथ भोपाल में मजदूरी करने के लिए गया था। परिजनाें के अनुसार, कुछ दिन बाद उन्हें सूचना मिली कि अरबाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिस पर परिजन भोपाल पहुंचे और अरबाज का शव भगतपुर लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें बाद में पता चला कि अरबाज को जहर देकर हत्या की गई थी।

जिस पर परिजनों ने अधिकारियों से अरबाज का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार व सीओ ठाकुरद्वारा भगतपुर थाने की पुलिस और सीएचसी प्रभारी के साथ पहुंचे और युवक का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now