
मुरादाबाद में परिजनों ने तमंचे के बल पर युवती केअपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की.शिकायत पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस कोमामला दर्ज करके युवती को बरामद करने के आदेशदिए हैं।एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस नेआरोपी मनेश कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना भोजपुर इलाके के एक गांव में रहने वाले किसान.की बेटी सिविल लाइंस इलाके के चक्कर की मिल मेंअपनी मौसी के घर रहती थी। आरोप है कि, वहीं से 15सितंबर को मनेश कश्यप तमंचे के बल पर उनकी बेटीको उठा ले गया।किसान का आरोप है कि मनेश कश्यप दबंग औरबदमाश किस्म का व्यक्ति है। आरोपी युवक भोजपुरथाना इलाके के गांव नेकपुर का रहने वाला है।सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना केअनुसार, तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी मनेशकश्यप और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करली गई है। पुलिस युवती की बरामदगी के लिए प्रयासकर रही है।




