
मुरादाबाद में एक डॉक्टर से प्लॉटिंग के नाम पर करीब44 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। आरोप, नगर पंचायतअगवानपुर के चेयरमैन और उनके साथियों पर लगा है।एडीजी बरेली के आदेश पर मुरादाबाद पुलिस ने मामलेमें एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके मेंअगवानपुर का है। अगवानपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष.गुलरेज खान और उनके सहयोगी दानिश पर 43.77लाख रुपए की ठगी और जान से मारने की धमकी देनेके गंभीर आरोप लगे हैं।एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा के आदेश पर सिविललाइंस थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित डॉ. संजीव कुमार आशियाना कालोनी, सिविललाइंस, मुरादाबाद के निवासी हैं। आरोप है कि दानिशने कृषि भूमि की प्लाटिंग में हिस्सेदारी का झांसा देकरअलग-अलग किस्तों में कुल 43.77 लाख रुपए लेलिए। इसके लिए बकायदा कचहरी में एग्रीमेंट भी.कराया गया। लेकिन, न प्लाटिंग हुई न रकम वापस.मिली।
रकम मांगने पर आरोपियों ने डॉ. संजीव को जानसे मारने, क्लिनिक में आग लगाने और परिवार कोनुकसान पहुंचाने की धमकी दी।पीड़ित का कहना है कि आरोपी संगठित गिरोह केमाध्यम से लोगों को झांसा देकर ठगी करते हैं। पीड़ितने इस पूरे मामले की लिखित में शिकायत एडीजी बरेलीजोन से की थी।एडीजी रमित शर्मा के आदेश पर सिविल लाइंस थाना.पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष.सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजदआरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दीगई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी केआधार पर कार्रवाई की जाएगी।




