
मुरादाबाद में जिला कृषि अधिकारी पर सीडीओ के.नाम पर किसान से घूस मांगने के आरोप लगे हैं। एककिसान ने किसान दिवस पर भरी मीटिंग में जिला कृषिअधिकारी का एक ऑडियो प्ले करके खलबली मचादी। किसान ने कहा कि जिला कृषि अधिकारी ने गौरवगलियारा में उसकी फोटो लगाने के बदले में 5 हजाररुपए यह कहते हुए मांगे कि यह रकम सीडीओ कोजानी है।कलेक्ट्रेट में किसान दिवस सीडीओ मृणाली अविनाशजोशी की अध्यक्षता में ही आयोजित किया गया था।किसान की शिकायत सुनते ही सीडीओ तुरंत जिला कृषिअधिकारी डॉ. राजेंद्र पाल सिंह को खड़ा कर लिया।सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को फटकार लगाई।जिसके बाद घबराए जिला कृषि अधिकारी ने किसानसे माफी मांग ली। सीडीओ ने पूरे मामले की जांच केआदेश भी दिए हैं।
दरअसल बिलारी के गांव सरकड़ा निवासी आरेन्द्रबडगोती पुत्र ऊदल सिंह गौ आधारित खेती करते हैं।उन्होंने इस क्षेत्र में काफी काम किया है। जिसकी वजहसे कृषि विभाग ने उनकी तस्वीर विकास भवन में बनेगौरव गलियारा में लगवाई है। विकास भवन में तैयार.किए गए गौरव गलियारा में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीयऔर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 लोगों की तस्वीरें लगीहैं।किसान आरेंद्र का आरोप है कि गौरव गलियारा में फोटो.लगवाने की एवज में जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र.सिंह उनसे 5 हजार रुपए की घूस मांग रहे थे। बार-बारकह रहे थे कि पैसा सीडीओ को पहुंचाना है। सीडीओ केअधीनस्थ इसके लिए बार-बार फोन कर रहे हैं। किसानने जिला कृषि अधिकारी की सारी बातें रिकॉर्ड कर लीं।इसी ऑडियो को उन्होंने किसान दिवस में प्ले कर दिया।जिससे खलबली मच गई।




