Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद में युवक की हत्या: उखड़े बाल और सिर पर गंभीर चोट...

मुरादाबाद में युवक की हत्या: उखड़े बाल और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, गागन नदी किनारे फेंका गया था शव

मुरादाबाद में युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गागन नदी के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं।

पाकबड़ा में योगेश की हत्या – फोटो : संवाद

गुरेठा गांव निवासी योगेश (21) पुत्र जागेंद्र की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गागन नदी के किनारे श्मशान घाट के पास पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोटों के निशान और बाल उखड़े हुए थे। इसके अलावा पेट पर धारदार हथियार से वार किया गया था।शव की हालत देखकर परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए। योगेश घर का सबसे छोटा बेटा था। उसके पिता जागेंद्र टीएमयू में सफाई कर्मचारी हैं। मां उषा, भाई उमेश और संजय तथा बहन सलोनी के साथ पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने बताया कि योगेश पेंटर का काम करता था।

वह बुधवार को साइकिल लेकर काम पर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवारजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। सुबह ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।बाद में क्षेत्र में चर्चा होने पर मृतक का फोटो परिजनों को दिखाया गया। तब जाकर उसकी पहचान हो सकी। घटनास्थल से योगेश का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस ने समय रहते पहचान कराई होती तो उन्हें पूरी रात भटकना न पड़ता।ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और हत्या का जल्द खुलासा करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आशंका के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में गहरा आक्रोश है।विज्ञापन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now