Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBlogहिंदू-मुस्लिम संघर्ष के बाद गरजा बुलडोजर, संगीत सोम का समर्थन, सपा विधायक...

हिंदू-मुस्लिम संघर्ष के बाद गरजा बुलडोजर, संगीत सोम का समर्थन, सपा विधायक अतुल प्रधान ने उठाए सवाल

मेरठ में सरधना के सलावा गांव में मामूली विवाद में हिंदू और मुस्लिमों के बीच हुए बवाल और खूनी संघर्ष के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में बुलडोजर गरजा है।

नाले पर बनाए गए दो मकानों पर अफसरों ने बुलडोजर चलवा दिया। अफसरों का दावा है कि दोनों मकान को नाले पर बनाकर कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान एसडीएम और सीओ फोर्स के साथ खुद मौके पर मौजूद रहे। अवैध कब्जे को लेकर पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे और निर्माण खुद नहीं हटाने पर ध्वस्तीकरण किया गया है। बवाल के आरोपियों को भी अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं।

मामला हिंदू और मुस्लिम का होने से बुलडोजर एक्शन पर राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा के पूर्व विधायक और फायर ब्रांड संगीत सोम ने बुलडोजर एक्शन का समर्थन करते हुए कहा कि दंगाइयों को पनपने नहीं दिया जाएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े करते हुए इसे एक पक्षीय कार्रवाई करार दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now