मुरादाबाद में आतंक मचाने वाला तेंदुआपकड़ा गया: 3 लोगों पर कर चुका था हमला,वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्रोथ सेंटर के.जंगलों में वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पकड़लिया। यह तेंदुआ पिछले कई महीनों से स्थानीय लोगों मेंदहशत का कारण बना हुआ था।नजदीकी नागलिया गांव में इस तेंदुए ने अब तक तीन.लोगों पर हमला किया था। हमलों के बाद से ही ग्रामीण.दहशत में जी रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन.विभाग की टीमें लगातार इलाके में गश्त कर रही थीं।
3 पिंजरों से की गई थी घेराबंदी.वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरेलगाए थे। लगातार निगरानी और दिन-रात की गश्त केबाद आखिरकार विभाग को सफलता मिली।सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगावन क्षेत्राधिकारी रिजु कंसल ने बताया कि तेंदुए कोसुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया है। आदेशानुसारजल्द ही उसे किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।ग्रामीणों ने ली राहत की सांसतेंदुए के पकड़े जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने राहतकी सांस ली। हालांकि, वन विभाग ने लोगों को अभीभी सतर्क रहने की सलाह दी है और जंगल की ओरअनावश्यक न जाने की अपील की है। विभाग की टीमइलाके में गश्त जारी रखे हुए है और यह भी जांच कररही है कि कहीं आसपास अन्य तेंदुए तो मौजूद नहीं हैं।




