भोजपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज- 5.0 के तहत ग्राम गोहरपुर.सुल्तानपुर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए गोष्ठी आयोजित की। इसमेंविभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और महिलाओं कोउनके सुरक्षा,…




भोजपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज – 5.0 केअंतर्गत रविवार को ग्राम गोहरपुर सुल्तानपुर में महिलाओं औरबालिकाओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी मेंप्रतिभागियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओंजैसे – विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्रीसामूहिक विवाह योजना, कृषि कर भुगतान योजना, कन्यासुमंगला योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि केबारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं कोउनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक कियागया। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारीदी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा.हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, स्वास्थ्य-सेवा – 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्डलाइन-1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 शामिलहैं।

गोष्ठी में साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए औरपंपलेट वितरित किए गए। इस मौके पर भोजपुर थाने में तैनातउपनिरीक्षक मौसम रानी, उप निरीक्षक शराफत हुसैन, उपनिरीक्षक निशी चौधरी, महिला कांस्टेबल दीप संध्या, शिवानी,विमला आदि मौजूद रही। यह कार्यक्रम एमएसटी-15 टीमकी ओर से थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद के अंतर्गतआयोजित किया गया।




